
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार निवासी एक युवक को कुरियर आने की बात कहकर झांसे में लिया और पांच रुपये एडवांस भेजने की बात कही, जैसे ही पैसा उक्त युवक ने जालसाज के बताये आॅपशन से दिया उसके खाते से एक लाख की निकासी हो गयी।
तहरीर के अनुसार शाहिद हुसैन, निवासी अर्दली बाजार ने बताया कि उसके यूबीआई बैंक खाते से 18 जनवरी को एक लाख निकाला गया। 17 जनवरी को उसे साइबर ठग का फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि कुरियर होल्ड पर है, अगर डिलेवरी लेना चाहते हैं तो पांच रुपये बताये लिंक को डाउनलोड कर भुगतान करे। उक्त लिंक पर को पांच रुपये भेजा इसके बाद करीब एक लाख की निकासी हो गयी। इतना ही नहीं दूसरे बैंक की शाखा के खाते से भी 14 हजार कट गये। गए। पुलिस ने साइबर एक्ट में रपट दर्ज की।



