
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में रहने वाली प्रज्ञा सिंह शनिवार को एक निजी फुड डिलेवरी कंपनी से खाना ऑर्डर किया। खाना तो आया नहीं उल्टे उनके खाते से 42 हजार ऑनलाइन खाते से कट गया। ये तब हुआ जब ऑनलाइन संपर्क कस्टमर केयर में किया ताकि आर्डर का पैसा रिफंड हो जाए। उनसे जालसाज ने एक एप डाउनलोड करने को कहा ,इसके बाद उनके खाते से 42 हजार कट गया। पीड़िता ने लंका थाने पर तहरीर दी।



