Astrology & ReligionCover Story

नोएडा में दर्शन देंगे 108 फिट के भगवान श्रीकृष्ण

नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरते वक़्त ग्रेटर नोएडा में लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होंगे। 108 फीट के भगवान श्रीकृष्ण की यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। राजस्थान के कारीगर मूर्ति तैयार कर रहे हैं। यमुना अथॉरिटी एरिया के गौड़ सिटी में मूर्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर भी बनाया जा रहा है। मूर्ति के निर्माण में तकरीबन 3 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। मंदिर और मूर्ति का अनावरण अगले साल श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी पर करने की तैयारी की जा रही है।

यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली से आगरा तक लोग आते-जाते हैं। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन भी इसी रूट पर पड़ता है। इसको देखते हुए गौड़ ग्रुप की तरफ से गौड़ यमुना सिटी में मूर्ति और मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। गौड़ ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ का कहना है कि मूर्ति 108 फीट की तैयार की जा रही है। मंदिर के आधार को लगाकर मूर्ति की ऊंचाई 135 फीट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुना एरिया में विश्व की सबसे बड़ी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लगाई जाएगी।

किस चीज से बनाए जा रही है मूर्ति?
कंक्रीट और प्‍लास्‍टर का हो रहा इस्‍तेमाल जयपुर में बन रही श्रीकृष्ण की मूर्ति कंक्रीट और प्लास्टर के इस्तेमाल से तैयार की जा रही है। धूप और बरसात को ध्यान में रखकर वेदरप्रूफ पेंट का उपयोग किया जाएगा ताकि मूर्ति पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ सके। बता दें कि गौड़ ग्रुप की तरफ से यमुना सिटी में टाउनशिप बसाई जा रही है। मूर्ति लगने के बाद यमुना सिटी के आस-पास लोगों को मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल का अनुभव भी होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button