
कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क कर लिया।पुलिस इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने मंगलवार को बताया कि इंद्रसेनपुर गांव निवासी पवन पटेल तथा मकनपुर गांव निवासी तारा सिंह एवं उसके पुत्र रविंद्र सिंह उर्फ बड़कू के विरुद्ध अवैध शराब की बिक्री समेत अनेक आपराधिक मामले कई थानों में दर्ज हैं।(वार्ता)



