
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चर्चित कांग्रेस नेता राज नारायण सिंह, हत्याकांड के मामले में आजमगढ़ दीवानी न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट ने आज पूर्व मंत्री सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा इन चारों आरोपियों पर 20-20 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया ।हत्या के 07 साल 06 माह तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया । यह फैसला आजमगढ़ एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज ओम प्रकाश शर्मा तृतीय ने सुनाया । अंगद यादव के अलावा जिन तीन अन्य अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है उनके नाम हैं सुनील सिंह, अरुण यादव,शैलेंश उर्फ टेनी । (वार्ता)



