Crime

पीलीभीत में रिश्वत लेते धरा गया लेखपाल

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बरेली एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत के दस हजार रुपए लेते एक लेखपाल को अमरिया तहसील के गांव रानी कॉलोनी से धर दबोचा।

क्षेत्राधिकारी जहानाबाद प्रतीक दहिया ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि रानी कॉलोनी निवासी नितई मंडल ने एंटी करप्शन ब्यूरो बरेली से शिकायत की थी कि लेखपाल उसके प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने के एवज में 10 हजार रूपये की मांग रहा है। उसकी शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो एक्टिव हुई। उसने रिश्वतखोर लेखपाल अनुज गंगवार के विरुद्ध अपना जाल फैला दिया।

अपनी प्रक्रिया पजरी कर लेने के बाद आज मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम पीलीभीत पहुंची। टीम ने अपनी योजना के अनुसार लेखपाल अनुज गंगवार को रानी कॉलोनी से ही 10 हजार रुपये शिकायत कर्ता से रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ लिया। टीम आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर बरेली अपने साथ मुख्यालय बरेली ले गई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button