Varanasi

विधिक सेवा प्राधिकरण ने हेल्फ डेस्क का किया शुभारंभ

वाराणसी। दीवानी न्यायालय परिसर के गेट नंबर एक पर वादकारियों की सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने किया। जिला जज डॉ. विश्वेश ने कहा इस हेल्प डेस्क से वादकारियों समेत महिला वादकारियों को विधिक सहायता मिलेगी साथ ही न्यायालयों की जानकारी के लिए भटकना नही पडेगा।

हेल्प डेस्क के माध्यम से वादकारियो की सहायता के साथ साथ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए विधिक सेवा प्रदान किया जायेगा। इस क्रम में प्राधिकरण के सचिव/अपर सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने कहा कि शीघ्र ही काशी विश्वनाथ मन्दिर परिसर मे इसी प्रकार का विधिक सहायता केन्द्र कि शुरूआत कि जाएगी जिसमे देश विदेश से आ रहे श्रद्धांलुओं को कानूनी मदद मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन और मन्दिर प्रशासन से बातचीत अंतिम दौर में है।

इस दौरान सीजेएम अश्वनी कुमार,एडीजे विजय कुमार विश्वकर्मा व अश्वनी कुमार उपाध्याय आदि न्यायिक अधिकारी के अतिरिक्त बनारस बार एसोसिएशन एव सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह व प्रभुनारायण पाण्डेय महामंत्री प्रदीप कुमार राय, शशिकान्त दूबे, प्रदीप कुमार उपाध्याय,किरन टण्डन, सीमा दूबे,गौतिमा,मंजू पाण्डेय,अभय कुमार राय,भरत भुआल, मनोज कुमार,संजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button