रोहनिया,वाराणसी। तहसील राजातालाब के वकीलों ने दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में तहसील में व्याप्त भष्ट्राचार और बाहरियों की वसूली के आक्रोशित सैकड़ो वकीलों ने एसडीएम पोर्टिको के सामने किया धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम वापस जाओ का लगाया नारा लगाया।
दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के महामंत्री विजय कुमार भारती ने बताया कि तहसील राजातालाब के विभिन्न न्यायालयों से डेढ़ सौ फाइल गायब है,एसडीएम राजातालाब को पत्रक देने के बाद भी अबतक गायब फाइलें नही मिली। तहसील के विभिन्न न्यायालयो में आउट साइडरो को रखकर वसूली कराया जाता है। उन्हें तत्काल बाहर किया जाय। न्यायालय में सुरक्षित फाइलों पर आदेश हो जा रहा है और किसी को पता तक नही चल रहा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील राजातालाब में व्याप्त भष्ट्राचार व वसूली जब तक बन्द नही होगी, गायब पत्रावली जब तक नही मिलेगी व आउट साइडर बाहर नही किये जायेंगे तब तक धरना प्रदर्शन व न्यायिक कार्य से विरत रहा जायेगा। पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन शुरू होने के पूर्व ही एसडीएम राजातालाब कार्यालय से निकलकर बाहर चले गए।
इस दौरान दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार राय,महामंत्री विजय कुमार भारती,पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,सर्वजीत भारद्वाज,छेदी लाल यादव,दिनेश शर्मा,पूर्व महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह,नंद किशोर सिंह पटेल,प्रदीप कुमार सिंह,पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन राकेश राजभर,प्रदीप कनौजिया,मुश्ताक आलम,पवन कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों वकील उपस्थित रहे।



