Crime

सस्ते में चार पहिया वाहन बेचने के नाम पर ठगे लाखों

रायपुर ,छत्तीसगढ़। शहर में साइबर ठगों ने फेसबुक में सस्ते में बोलेरो वाहन बेचने का ऑफर दिया था। इसके झांसे में एक शिक्षक आ गए और 2 लाख से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए।इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। ये मामला आरंग थाना का है।

पुलिस के मुताबिक शीतलापारा निवासी सीतेश साहू दुर्ग में शिक्षक है। फेसबुक में सस्ते में बोलेरो वाहन बेचने का विज्ञापन दिया गया था। इसकी कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए बताया गया था।सस्ते में बोलेरो खरीदने के लिए सीतेश ने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। बोलेरो पंसद आने पर सीतेश ने सौदा पक्का कर लिया।

इसके बाद साइबर ठगों ने उसे कभी आरटीओ, तो कभी अन्य दस्तावेज के नाम पर 2 लाख 37 हजार 028 रुपए जमा करवा लिया।इसके बाद ठगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसकी शिकायत सीतेश ने आरंग थाने में की।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिये लिया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button