Crime

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

सेवापुरी,वाराणसी दिनदासपुर गांव निवासी करन कुमार विश्वकर्मा की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।  मंगलवार  सुबह  बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव स्थित एक नूडल फैक्ट्री में काम करने के दौरान घटना घटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार करन जनरेटर चालू कर रहा था, इस दौरान करेंट उतरा और वह झुलस गया। मौके पर मौजूद फैक्ट्री के मालिक ने मजदूर को लेकर इलाज के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल लाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री मालिक ने उसकी डेड बॉडी को घर पहुंचाया इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करन दो भाइयों में बड़ा था। पिता संतलाल बढ़ई गिरी का काम करते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button