Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है, लेकिन उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष : ईर्ष्या से बचें। खासतौर से अपनों से, यह स्वयं को कष्ट देगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। भागदौड़ की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन : कालसर्प योग मानसिक कलेश और कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न करेगा। व्यर्थ के वादलृविवाद से बचें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संयमबरतें।

कर्क : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। भाई या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह : राजनेता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उदर विकार या त्वचा के रोग की संभावना है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी या संबंधित महिला अधिकारी के कारण कलेश मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक : भावुकता में नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। संयम बरतना जरूरी है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलतामिलेगी।

मकर : संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कायोर्ं में सफलता मिलेगी।

कुंभ : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास फलीभूत होगा।

मीन : रिश्तों में मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी, लेकिन उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। संयम बरतना जरूरी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button