Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। चतुर्थ ग्रही योग व्यावसायिक सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष : शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। महिला अधिकारी का प्रोत्साहन रहेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन : बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार देगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक कायोर्ं में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोग और शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गयापुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ :आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक स्तर पर आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button