मेष- शुक्र का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन केमदु्रम योग मन को अशांत करेगा।
वृषभ-शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वादलृविवाद से बचें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
मिथुन-शुक्र के परिवर्तन से संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठाबढ़ेगी, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
कर्क-शुक्र का परिवर्तन पारिवारिक सुख में व्यवधान देगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करना होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
सिंह-शुक्र का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सहायक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या-शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।
तुला-शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि कराएगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक-शुक्र का परिवर्तन आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगें। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।
धनु-चली आ रही समस्या पर शुक्र नियंत्रण करेगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्नहोने से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा।
मकर-शुक्र का परिवर्तन संतान या पिता से मतभेद करा सकता है। संयम बरतें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। दूध की बनी हुई वस्तुओं का दान करें।
कुंभ-शुक्र का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।
मीन-शुक्र का परिवर्तन पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। प्रमोशन की दिशा में सफलता देगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में आशातीत सुधार होगा।



