मेष : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गजकेसरी योग सामाजिक प्रतिष्ठा देगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृषभ : गजकेसरी योग धर्म गुरु या पिता से सहयोग दिलाएगा। अध्यात्मिक और आर्थिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।
मिथुन : भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन से बचें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क : गजकेसरी योग परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा, लेकिन भावुकता के कारण मानसिक कलेश मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें।
सिंह : दांपत्य जीवन के लिए गजकेसरी योग उत्तम है। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संबंध मधुर होंगे।
कन्या : रोग और विरोधी को परास्त करने में गजकेसरी योग सहायक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला : गजकेसरी योग बुद्धि में प्रखरता देगा और बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
वृश्चिक : पारिवारिक कार्य मे व्यस्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। विरोधी परास्त होगा। वाणी पर संयम रखें और विनम्रता का त्याग न करें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु : अधीनस्थ कर्मचारी,पड़ोसी या मित्र से सहयोग मिलेगा जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।
मकर : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गजकेसरी योग आत्मविश्र्वास देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन : संतान के कारण और गलत निर्णय भी तनाव का कारण हो सकते हैं। अहंकार पर नियंत्रण करना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।



