धर्मपाल सिंह फिर बने यूपी भाजपा के महामंत्री (संगठन), काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने जताई खुशी
धर्मपाल सिंह को दोबारा उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने खुशी जताई। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन की सराहना की।
वाराणसी : धर्मपाल सिंह को पुनः भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व दिए जाने पर भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि धर्मपाल सिंह की कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रही है। संगठन के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देता रहा है।
उन्होंने कहा कि धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन ने सदस्यता अभियान समेत विभिन्न संगठनात्मक अभियानों में नये आयाम स्थापित किये है । उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को और सशक्त एवं व्यापक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
खुशी जताने वालों में क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी,अनिल श्रीवास्तव, विपिन सिंह,उत्तम ओझा, अनुप जायसवाल, अमित राय, देवेंद्र मौर्या, संतोष सोलापुरकर, अनिल गुप्ता और सोनू पंडित प्रमुख रहे।
UP में अगले 3 दिन भारी! बारिश-बाढ़ और वज्रपात का अलर्ट, योगी ने अधिकारियों को दिए ये बड़े निर्देश
प्रदीप वर्मा का दावा- “समर्पित कार्यकर्ता को भाजपा में जिम्मेदारी मिलती है, गणेश परिक्रमा से नहीं”



