Varanasi

31 हजार से अधिक बूथ, 337 मंडल और एक संकल्प- दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय संदेश से गूंजा काशी क्षेत्र

वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के 337 मंडलों और 31,168 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वच्छता अभियान और पौधरोपण भी किया गया। चौरसिया ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग बताया।

वाराणसी : एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर विचारक एवं पथ प्रदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों के 337 मंडलों में 31,168 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपाजनों ने बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। पार्टी की योजनानुसार बूथों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके पश्चात क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन और विचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने, सभी की प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। इस दर्शन का मूल भाव समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

अशोक चौरसिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। आज केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रही हैं।

प्रारम्भ में स्वच्छता, इसके बाद पौधरोपण

जयंती कार्यक्रम से पहले रोहनिया स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया गया। अभियान के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय,अनिल श्रीवास्तव,अनूप जायसवाल, अनिल गुप्ता, वीरभद्र सिंह, देवेंद्र मौर्या, संतोष सोलापुरकर, प्रदीप प्रजापति, इंद्रभूषण कुशवाहा, विशाल,राजबहादुर राजभर, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पटेल, विजय शंकर सिंह और लक्ष्मीकांत पांडेय समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button