मेष: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, फिर भी स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।
वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन शिक्षा या प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
मिथुन: स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे।
कर्क: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।
सिंह: भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या: संतान के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आपसी संबंध मधुर बनेंगे।
तुला: स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।
धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। आर्थिक तनाव से चिंतित रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।
मीन: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।



