Astrology & Religion

आज का पंचांग : माघ सप्तमी, चंद्रमा वृष राशि में, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति माघ 30 शक संवत् 1942 माघ शुक्ल सप्तमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 08, रज्जब 06, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 फरवरी 2021 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सप्तमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

ऐंद्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 19 फरवरी : सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 फरवरी : शाम 06 बजकर 15 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 58 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक। अमृत काल सुबह 03 बजकर 15 मिनट से 05 बजकर 04मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से 04 बजकर 30 म‍िनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 12 म‍िनट से 09 बजकर 57 मिनट तक।

आज के उपाय :
देवी मां की उपासना करें और जरूरतमंदों की यथाशक्ति मदद करें, आगे चलकर लाभ होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button