Crime

पत्नी की हत्या कर शव नाले में गाड़ा

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के मोतीपुर क्षेत्र में ग्राम सभा उर्रा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को नाले में गाड़ दिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर निवासी प्रदीप बोट का शुक्रवार रात को पत्नी शर्मा देवी (32) से जमकर विवाद हुआ। पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की मौत होने पर पति उसे उठाकर घर के बाहर ले गया। इसके बाद घर के सामने बने नाले में शव को गाड़ दिया। शनिवार की सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वहाँ लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button