Crime

पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

वाराणसी। कपसेठी रेलवे स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली। मोबाइल के जरिये उसकी पहचान धोकलगंज के रसूलहा निवासी रवि शर्मा (27) के तौर पर हुई। आत्महत्या की वहज पत्नी से विवाद बताया गया।

रवि धौकलगंज बाजार में सेलून चलाता था। बुधवार को रवि का छोटे भाई से विवाद हो गया। पत्नी रिंकी ने टोका तो उससे भी झगड़ा कर लिया। गुरुवार को भी पत्नी से विवाद कर घर से निकल गया। गांव के एक युवक से कपसेठी स्टेशन छोड़ने के लिए कहा। स्टेशन पहुंचते ही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आती दिखी। रवि ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी मोत हो गई। कपसेठी स्टेशन मास्टर कौशल कुमार सिंह ने जीआरपी भदोही को सूचना दी। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button