बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली शहर में एक महाविद्यालय में अध्य्यनरत विधि छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर उस पर पोर्न वीडियो अपलोड करने वाले सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी से पीडित छात्रा ने बुधवार को मुलाकात कर आपबीती सुनायी थी जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच कराते हुये कोतवाली पुलिस को आरोपी सिपाही ओम श्याम हरि के विरुद्ध पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़ व आइटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी लिखने के निर्देश दिये। देर शाम उसे गिरफ्तार कर गुरुवार सुबह कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।(वार्ता)



