Astrology & Religion

जरूरी है, हम जिन्हें भी आराध्य मानें मात्र उनकी शरण में पड़े रहें : मैहर धाम पीठाधीश्वर

वाराणसी । माता शारदा मैहर धाम के पीठाधीश्वर परमहंस योगिराज तपोनिष्ठ देवी प्रसाद महाराज ने शुक्रवार को काशीपुराधिपति की नगरी में ज्ञान गंगा बहाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर ईश्वर ने दिया है। सतर्क हो जाना चाहिए बिना भजन के इसे यूं ही गवाना, भौतिकता में डूबे रहना उचित नहीं है। भगवान ने तन दिया है तो उसे परिवार और कारोबार में लगाएं। लेकिन मन से हमेशा भगवान को जपते रहना चाहिए।

महराजा नगर कॉलोनी (महमूरगंज) में आयोजित देवी जागरण में पीठाधीश्वर ने कहा कि भगवान द्वारा दिए गए विवेक के कारण ही हम अन्य जीवों से अलग हैं। यदि जीव माया में फंसकर अपना जीवन बिना भागवत मार्ग पर चले व्यर्थ करते हैं। तो हमारे और अन्य जीवों में कोई फर्क नहीं रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम जिन्हें भी आराध्य माने मात्र उनकी शरण में पड़े रहे। देवी जागरण में देवी प्रसाद जी महाराज के ज्येष्ठ पुत्र मैहर धाम के प्रधान पुजारी पवन पांडेय शास्त्री ने भी देवी के महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अमलेश दूबे, कन्हैया दूबे (केडी), आस्था शुक्ला ने भजनों पर भक्तों को खूब झुमाया। इसके पहले देवी प्रसाद महाराज एवं पवन पांडेय शास्त्री का भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button