Sports

आईपीएल 2022: सबसे महंगे बिके ईशान किशन, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

लो ब्लड शुगर के कारण बेहोश हुए थे ह्यूज एडमीड्स

आईपीएल 2022 की नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को 15.25 करोड़, गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को 14 करोड़ और कोलकाता नाईट राइडर्स ने बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।आज दिन की सबसे मोटी रकम इशान किशन के नाम रही । उनके लिए मुंबई इंडियस ने लगातार बोली लगा कर अपने टीम में शामिल किया। किशन के लिए हैदराबाद सहित कई अन्य टीमों ने बोली लगाई। विकेटकीपर खिलाड़ियों में एक और मोटी रक़म पाने वाले खिलाड़ी निकोलस पूरन बने। उन्हें सनराइज़र्स की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले दिन सात खिलाड़ियों ने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा।भारतीय तेज़ गेंदबाज़ दीपक के लिए भी इस नीलामी में जम कर बोली लगाई गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भले ही बोली की शुरुआत नहीं की लेकिन उन्होंने दीपक पर 14 करोड़ की अंतिम बोली ज़रूर लगाई। सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में इतना पैसा कभी किसी और खिलाड़ी को नहीं दिया है। उनकी टीम के तेज़ गेंदबाज़ों की सूची में कई गेंदबाज़ों की ज़रूरत है।पिछले आईपीएल के सितारों में से एक हर्षल पटेल वापस उसी टीम में वापस चले गए, जिसका वह हिस्सा थे, रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 10.75 करोड़ रूपए देकर खरीदा। उनके लिए सुपर किंग्स और सनराइज़र्स ने भी काफ़ी देर तक बोली लगाई। आरसीबी ने हर्षल पटेल के अलावा वानिन्दू हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज़्यादा पैसे थे। इसका फ़ायदा उठाते हुए उनकी टीम ने मार्की खिलाड़ियों की नीलामी में जम कर बोली लगाई। पहले उन्होंने शिखर धवन को 8 करोड़ देकर ख़रीदा और उसके बाद कैगिसो रबादा को उन्होंने 9.25 करोड़ की राशि देकर ख़रीदा।

धवन के लिए बोली लगाने की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स की भी टीम थी, साथ ही उन्होंने आर अश्विन और रबादा के लिए भी बोली लगाई लेकिन उन्हें ख़रीदने में सफल नहीं हुए।शुरुआती अपडेट में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस के लिए लगातार बोली लगाई और उन्हें 7.25 करोड़ रूपए में अपने टीम में शामिल करने में सफल रही जबकि अश्विन को राजस्थान रॉयल्स को 5 करोड़ में ख़रीदा। वहीं न्यूज़ीलैंड के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान की टीम ने 8 करोड़ की राशि देकर ख़रीदा।सभी टीम कहीं ना कहीं अपने खिलाड़ियों को वापस ख़रीदना चाहती थी। दिल्ली कैपिटल्स के अलावा कई टीमें ऐसी थी जो अपने खिलाड़ियों के वापस अपने टीम में लाने में सफल नहीं हुई। मुंबई ने बोल्ट के लिए बोली लगाई लेकिन वह सफल नहीं हुए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी फ़ाफ़ डुप्लेसी के लिए बोली लगाई लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 7 करोड़ की राशि देकर ख़रीदा। क्या डुप्लेसी बैंगलुरु की टीम के नए कप्तान हो सकते हैं? ये देखने और सोचने वाली बात होगी।

पंजाब किंग्स की टीम ने मोहम्मद शमी के लिए बोली नहीं लगाई। शमी को गुजरात टाइटंस की नयी टीम ने 6.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के लिए देर से बोली लगाई लेकिन डिकॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नीलामी की पहली खरीद थे। उन्हें 6.75 करोड़ करोड़ में ख़रीदा गया। कैपिटल्स ने अंततः अपना खाता खोला, मार्की खिलाड़ियों के दौर के अंत में, सनराइज़र्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को खरीदा। उन्हें 6.25 की राशि दी गई।पंजाब किंग्स के दृष्टिकोण से, वे अब अपने सलामी जोड़ी के लिए लगभग सेट हो चुके हैं। जहां धवन और मयंक की जोड़ी उनके लिए पारी की शुरुआत करेगी। इसी तरह डिकॉक सुपर जायंट्स के पास जा रहे हैं, जिनके पास पहले से केएल राहुल हैं, ऐसे में उनकी भी ओपनिंग जोड़ी लगभग तय है। वार्नर दिल्ली की टीम में गए हैं और वह पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि सनराइज़र्स ने वॉर्नर के लिए कोई बोली नहीं लगाई। वॉर्नर 2016 में हैदराबाद की टीम के कप्तान थे, जब उनकी टीम ने आईपीएल जीता था।देवदत्त पडिक्कल 7.75 करोड़ के राशि के साथ रॉयल्स की टीम में जा रहे हैं। स्टीव स्मिथ, और सुरेश रैना, और डेविड मिलर के लिए फिलहाल कोई ख़रीददार नहीं मिला है। उनके लिए एक और बार बोली लगाई जाएगी।वहीं हरफ़नमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के लिए कई टीमों के द्वारा बोली लगाया जिसमें टाइटंस, सुपर जायंट्स जैसी टीमें शामिल थी। उन्हें हैदराबाद की टीम ने 8.75 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या अपने भाई के साथ टाइटंस की टीम में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उन्हें सुपर जायंट्स की टीम ने 8.25 करोड़ की राशि देकर ख़रीदा।अंबाती रायडू का बेस प्राइज 2 करोड़ था। उनके लिए पहले चेन्नई और दिल्ली ने बोली शुरू की। हालांकि उनके लिए अंतिम बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके लिए सुपर किंग्स की टीम को 6.25 करोड़ की बोली लगाई।

लो ब्लड शुगर के कारण बेहोश हुए थे ह्यूज एडमीड्स

बेंगलुरु । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए खिलाड़ियों की हो रही नीलामी के दौरान ब्लड प्रेशर लो होने के कारण नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यूज एडमीड्स बेहोश हुए थे। बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ह्यूज अब ठीक हो रहे हैं, उनका रक्तचाप अचानक गिर गया और यही उनके अचानक गिरने का कारण था। एक बार जब उनकी पूरी तरह से जांच हो जाएगी तो और जानकारी सामने आएगी। बता दें कि एडमीड्स जब मंच से गिरे उस समय वे श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे। हसरंगा की बोली 10.75 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।

ह्यूज एक ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय ललित कला, क्लासिक कार और चैरिटी नीलामीकर्ता हैं। क्रिस्टी के नीलामीकर्ता के रूप में 35 साल के करियर में, उन्होंने 2,500 से अधिक नीलामी आयोजित की, जिसमें £2.7 बिलियन से अधिक की राशि के लिए 310,000 से अधिक लॉट की बिक्री हुई। ह्यूज ने ओल्ड मास्टर, इम्प्रेशनिस्ट एंड कंटेम्पररी पेंटिंग्स, फाइन फर्नीचर, चाइनीज सेरामिक्स एंड वर्क्स ऑफ आर्ट, और फिल्म एंड स्पोर्टिंग मेमोरबिलिया सहित कई तरह की वस्तुओं की बिक्री की है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button