UP Live

कृष्ण जन्म की खुशियों से झूमा भटनी, राधे-कृष्ण और सुदामा की झांकियों ने जीता दिल

देवरिया के भटनी स्थित प्रसिद्ध जंगली जालपा दुर्गा मंदिर परिसर के राधे-श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। मंदिर को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया। अयोध्या से आए विनियानंद महाराज ने कथा सुनाई। राधे-श्रीकृष्ण, शंकर-पार्वती और सुदामा की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ।

  • राकेश मद्धेशिया

भटनी, देवरिया। नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध जंगली जालपा दुर्गा मंदिर परिसर के राधे-श्रीकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों, आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां भी की गई थीं।

इस अवसर पर अयोध्या से आए विनियानंद महाराज ने विशेष कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनके जीवन और धर्म स्थापना के संदेश पर प्रकाश डाला। कथा के बाद मंदिर प्रांगण में राधे-श्रीकृष्ण, शंकर-पार्वती और सुदामा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और युवतियों ने झांकियों का आनंद लिया।

वहीं, ठाकुर जी की कुटी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विधि-विधान से मनाई गई। पुजारी राधेश्याम ने बताया कि मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। जन्माष्टमी का पर्व लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता रहे। इस दौरान कैप्टन जयराम यादव, भाजपा नेता दीपक वर्मा, भाजपा नेता अजय गुप्ता, आशीष पावासन, सभासद टुनटुन वर्मा उर्फ अशोक वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिंद्र वर्मा, मास्टर ओम प्रकाश गुप्ता, विजय शंकर मद्धेशिया, पूर्व शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता सुभाष वर्मा, राजू बरनवाल, पुजारी प्रकाश मद्धेशिया, मूर्त बाबा और तारकेश्वर ओझा सहित समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालने में

कान्हा के जन्म पर झूम उठा भारत, मथुरा से दिल्ली तक कृष्ण भक्ति की धूम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button