Crime

पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशटर बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद । थाना रामगढ़ पुलिस टीम की गुरुवार की रात एक अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना रामगढ़ प्रभारी रवि त्यागी पुलिस टीम के साथ चनौरा पुल पर चैकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 7 दिसम्बर 2022 को जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र से चोरी हुये ट्रैक्टर के साथ थाना एका का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कहीं जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त का पीछा किया गया तो अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ छोटू ने ट्रेक्टर यूपीएसएसआईडी क्षेत्र की झाडियों में मोडकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में गोली चलायी गयी जो अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने बदमाश सतेन्द्र उर्फ छोटू उर्फ विकास पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला भजन थाना एका को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बदमाश से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक ट्रैक्टर मैसी (जनपद एटा के जलेसर थाना क्षेत्र से) चोरी का बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना एका से हिस्ट्रीशीटर है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी आदि जिलों में लगभग 16 मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button