Crime

अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश, चार बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

एक महिला समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

दुद्धी,सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र व क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्र के पर्यवेक्षण में कोतवाली दुद्धी पुलिस, विंढमगंज पुलिस, एस0 ओ0 जी0 एवं सर्विलांस की टीम ने सोमवार की शाम ग्राम बीडर से एक महिला सहित चार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन बाईक समेत लैपटॉप, मोबाईल,प्रिंटर, इन्वर्टर बैटरी समेत भारी मात्रा में समान बरामद करने में सफलता हासिल की है।

अन्तरप्रांतीय गिरोह के सदस्यों से मीडिया को मुखातिब कराते हुए एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र से तीन अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता के कब्जे से थाना दुद्धी पर पंजीकृत (1) मु0अ0स0 04/23 धारा 457,380 भादवि (2) मु0अ0स0 04/23 धारा 457, 380 भादवि थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र (3) मु0अ0स0 102/22 धारा 379 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र व (4) मु0अ0स0 133/22 धारा 457/380 भादवि थाना दुद्धी व मु0अ0स0 05/23 धारा 411, 414 भादवि थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र व अन्य स्थानों से चोरी गये तीन मोटर साइकिल, चोरी का लैपटाप, प्रिंटर लेमिनेशन मशीन, इंवर्टर, बैट्री, स्टेप्लाइजर, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल को बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण एक सातिर किस्म के अन्तर्प्रान्तीय चोर है जिनका मुख्य पेशा चोरी है। ये सभी एक साथ चोरी की योजना बनाकर दिन में चोरी करने वाले स्थान का रैकी करने के बाद रात में नकब लगाकर घर में चोरी मोटर साइकिल चोरी करते हैं। चोरी का मास्टर माइंड मुख्य अभियुक्त जादूगर के नाम से प्रसिद्ध हैं। जादूगर पूर्व में जनपद सोनभद्र एवं सोनभद्र की सीमा से सटे प्रदेश छत्तीसगढ़ व झारखण्ड से जेल जा चुका है।

मुख्य अभियुक्त की पत्नी इसके अपराधो में सहयोग करती है। पुलिस द्वारा कुल 05 घटनाओं का अनावरण किया गया इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी व नकबजनी घटनाओं पर अंकुश लगेगी। उन्होंने चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश कर, अभियुक्त समेत माल बरामद करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम दिलाने की सिफारिश करने की बात कही।

बरामद माल का विवरण देते हुए बताया कि 03 अदद चोरी की मोटर साइकिल व एक अदद घटनाप्रयुक्त मोटर साइकिल कुल 04 अदद, 02 अदद चोरी का लैपटाप, एक अदद प्रिन्टर, 02 अदद लिमिनेशन मशीन, 02 अदद बैट्री, 02 अदद इन्टर्बटर, एक अदद स्टेपलाइजर, 02 अदद एन्ड्रायड फोन, 16 अदद की-पैड मोबाईल कुल अनुमानित कीमत 05 लाख 50 हजार रुपये है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में गैंग प्रमुख जादूगर उर्फ बमबम उर्फ सुन्द्रेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 नन्दलाल निवासी बीडर थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, प्रीती पत्नी सुन्द्रेश कुमार गुप्ता उर्फ बनबम उर्फ जादूगर निवासी बीडर थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी बैलिया थाना घुरकी जनपद गढ़वा (झारखण्ड) एवं दीपू पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी बैलिया थाना घुरकी जनपद गढ़वा (झारखण्ड) का नाम शामिल है।

अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश कर, गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल दुद्धी श्रीकांत राय, प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज मनोज ठाकुर, क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल,सर्विलांस प्रभारी सादिक सिद्दीकी,एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह,एसआई गोपाल जी,इनामुल हक,संजय सिंह,तेजबहादुर राय,दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष यादव,अजीत राय,संजय यादव,श्रीनाथ शर्मा,कांस्टेबल विवेक सिंह,मनीष यादव व संयोगिता गोंड़ शामिल हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button