
रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में तैनात पुलिस दरोगा को सोशल मीडिया पर अनर्गल वीडियो वायरल करने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है।पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आज बताया कि सलोन इलाके में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश को सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में अनर्गल और तथ्यरहित वीडियो बाईट रिकॉर्ड कर उसे जारी करने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है।(वार्ता)



