Crime

मोपेड चढ़ाकर मासूम को उतरा मौत के घाट

सुलतानपुर । थाना मोतिगरपुर क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव में आठ साल के मासूम सुंदरम के हत्यारोपित को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने मासूम को मौत के घाट किस तरह उतारा, सुनकर हर एक की रूह कांप उठेगी। उसने पुलिस को बताया कि आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान सुंदरम ने जब आरोपी को चुटकी काटी तो उसने गुस्साकर मोपेड गाड़ी उस पर चढ़ा दिया। मौत के बाद उसने शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।

मासूम सुंदरम के पिता भगवानदीन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के जगदीश पुत्र राम प्रताप उर्फ बुद्धू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने सूचना मिलते ही टीम के साथ दबिश देकर बरौसा-बेलहरी रोड स्थित रामगढ़ देशी शराब ठेके के पास से जगदीश को धर दबोचा। हत्या में प्रयुक्त टीवीएस बिक्की को भी बरामद किया है।

थानाक्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव निवासी भगवानदीन का बेटा सुंदरम (08) शुक्रवार की रात घर में भोजन के बाद बच्चों के साथ गांव में आई एक बारात में आर्केस्ट्रा देखने पहुंचा गया था। काफी देर जब वो घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्य उसे तलाश करने निकले। लेकिन सुंदरम का कही कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह सुंदरम का शव झाड़ियों के बीच पाया गया। हाथ व पैर भी उसका टूटा हुआ था। उसकी नाक से खून निकल आया है। आर्केस्ट्रा देखने के दौरान नशेड़ी जगदीश ने मासूम को कुछ कह दिया। बच्चे ने उसे चुटकी काट लिया। इस मामूली सी बात से खफा नशेड़ी ने लौटते समय बच्चे को अकेला पाकर बेरहमी से मार डाला।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button