Crime

कोर्ट में चली गोली : कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की हत्या

लखनऊ । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर हत्‍या कर दी गई। वो लंबे समय से लखनऊ जेल में ही सिक्योरिटी बैरक में बंद था। जिसके बाद वकीलों ने दौड़ाकर एक हमलावर को पकड़ कर बुरी तरह मारा और फिर पुलिस को सौंप दिया है। वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन पुलिस के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया है। वकीलों का कहना है कि यहां पुलिस के जवान मोबाइल चलाते रहे जबकि वकीलों ने निहत्थे शूटर को दौड़ाकर पकड़ लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये तीन सदस्यीय विशेष जांच कमेटी (एसआईटी) का गठन किया है। अपर पुलिस महानिदेशक टेक्निकल मोहित अग्रवाल, नीलब्ज़ा चौधरी और अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार एसआईटी के सदस्य होंगे। जांच कमेटी को एक सप्ताह में जाँच पूरी करने के निर्देश दिये गये हैं।

बता दें क‍ि हत्‍यारे वकील के भेष में आए थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे कोर्ट पर‍िसर में हड़कंप मच गया। जीवा माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के बेहद करीबी माना जाता था। जीवा पर विधायक कृष्णानंद राय तथा पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का भी आरोप है। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद से ही सह अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।मौके पर भारी फोर्स तैनात है ,पुलिस के आला अधिकारी कोर्ट परिसर में पहुँच गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले एक हमलावर को वकीलों ने बुरी तरह पीटा है। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button