Crime

दामाद की बेरहमी से हत्या, ससुराल पक्ष के आरोपी गिरफ्तार

खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक गांव में विजातीय विवाह के चलते एक दामाद की पीट पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में लड़के के ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि राजस्थान के सीकर निवासी युवक राजेन्द्र सैनी ने एक मुस्लिम युवती से शादी की थी, जो खंडवा जिले के सिंगोट की रहने वाली थी। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा, तो उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट हुई, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की। पीड़ित ने अपने साले, ससुर और सास के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया।

इसके पश्चात उसकी दो दिन बाद मंगलवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया और उसका पोस्टमार्टम कराया। आज प्राथमिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे मृत्यु पूर्व चोटें होने की बात सामने आई है और उसकी जो मूल शिकायत है, उसके आधार पर हत्या का अपराध दर्ज़ कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी हो गई है, जिन्हें शीघ्र न्यायालय में पेश किया जायेगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button