Crime

इटावा में 70 लाख की अवैध शराब बरामद

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में चौबिया पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक से बिहार ले जायी जा रही 70 लाख रूपये से अधिक की शराब बरामद करने का दावा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक सैफई नागेंद्र चौबे की अगुवाई में चलाए गए अभियान में चौबिया पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर उससे करीब 70 लाख मूल्य की शराब बरामद की है। शराब के गत्तों को लहसुन की बोरयां रख कर छिपाया गया था। ट्रक हिसार से विभिन्न ब्रांड की शराब भरकर बिहार जा रहा है। चौबिया पुलिस ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के बाद इस ट्रक को पकड़ा है जिसमें मैकडॉवेल, इंपीरियल ब्लू समेत कई ब्रांड की शराब बरामद की गई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button