Crime

श्रमजीवी एक्सप्रेस से अवैध शराब बरामद,चार रेलकर्मी गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने नई दिल्ली से राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में चार रेलकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को बताय कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह 7:45 बजे नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक कर सघन जांच की गई जिसमें वातानुकूलित कोच बी1, बी2 बी3 बैटरी बॉक्स में रखी 57 बोतल रायल स्टेग की हरियाणा ब्रांड कंपनी की शराब की बोतलें बरामद की गई है। चेकिंग के दौरान ट्रेन करीब 25 मिनट स्टेशन पर रुकी रही।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button