Crime

‘एक कदम बढ़ाया तो आग लगा लेंगे’,मकान खाली कराने पहुंची राजस्व टीम का विरोध

कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी टीम, पुलिस ने लड़कियों को मनाया

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत वरुणा विहार कॉलोनी में शनिवार कोर्ट को निर्देश पर मकान खाली कराने पहुंची राजस्व टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। जिस मकान को राजस्व की टीम खाली कराने पहुंची वहां मौजूद दो लड़कियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और धमकी दी कि अगर एक कदम भी बढ़ाया तो हम कुद को आग लगा लेंगे। ये देख राजस्व और पुलिस के कदम रुक गए।

उन्होंने तत्काल फायर बिग्रेड को फोन किया और कुछ ही समय में वहां दमकल की गाड़ी भी पहुंच गयी। करीब एक घंटे चले इस ड्रामें के बीच वहां मौके पर एसडीएम सदर, एडीसीपी, एसीपी कैंट पहुंचे और समझाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि इस दौरान मकान में रह रही प्रमिला के अधिवक्ता के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, वरुणा विहार कॉलोनी में मुरारीलाल और उनकी बेटी प्रमिला देवी के संपत्ति विवाद में एसडीएम सदर न्यायालय ने मुरारीलाल के पक्ष में फैसला दिया। ऐसे में प्रमिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने डीएम को 19 दिसंबर 2022 को जवाब की फाइल तैयार कर पेश होने का आदेश दिया। उसी आदेश का पालन कराने के लिए शनिवार को राजस्व और पुलिस की टीम वहां पहुंची थी। ये देख प्रमिला की दो लड़कियां शिवानी और चांदनी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह की धमकी देने लगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button