Crime

महिला की हत्या के आरोप में पति, पुत्र और दोस्त गिरफ्तार

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के हनुमान डोल मंदिर के पुल के नीचे एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए महिला के पति, नाबालिग पुत्र और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिमाला प्रसाद ने आज पत्रकारों को बताया कि 29 दिसंबर 2022 को रानीपुर थाना क्षेत्र के हनुमान डोल मंदिर के पुल के नीचे महिला की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।

अपनी बहन राधा राजपूत के ससुराल में नही होने पर उसके भाई दिलीप ने नगर के गंज थाना में 13 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुम महिला के पति शैलेंद्र राजपूत को पूछताछ के लिए थाना तलब किया तो जानकारी मिली कि शैलेंद्र रंगपंचमी से फरार है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button