Crime

पति ने पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

खंडवा । जावर थाना क्षेत्र के कावेश्वर में एक 30 वर्षीय महिला की हत्या हो गई, हत्या का आरोपित महिला का पति ही निकला है। घटना रविवार रात की है।जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय मायाबाई भिलाला अपने घर खाना बना रही थी, तभी उसके पति भीलू पुत्र गुलाब सिंह भिलाला से किसी बात पर विवाद हो गया। भीलू आदतन शराबी है इसके चलते पूर्व में भी कई बार विवाद हुए है।

रविवार को भी विवाद में भीलू ने मायाबाई को लकड़ी से बेरहमी से पीट और गला दबा दिया। उसके बाद आरोपित भाग निकला। पड़ोसियों ने घर में महिला का शव देखा, लेकिन सोमवार सुबह आरोपित पकड़ा गया।जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि मर्ग कायम कर महिला के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में होगा। आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button