Crime

आईईडी की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

रांची । झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की बिछाई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से कृष्णा पूर्ति नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नंदी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार तड़के उस वक्त हुई जब पति-पत्नी अपने खेतों में फसल देखने गए थे।

बताया गया कि ईचाहातु गांव निवासी दंपती सुबह खेत में लगी अरहर की फसल को देखने जा रहा था। मुख्य सड़क से कुछ दूर पगडंडियों से होते हुए खेतों की ओर जाने के दौरान जमीन के नीचे लगा आईईडी में धमाका हो गया। धमाके में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाए जाने के दौरान कृष्णा पूर्ति ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी नंदी पूर्ति को इलाज के लिए गोइलकेरा अस्पताल भेजा गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा है कि नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट की वजह से यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button