Crime

भोजन के लिए आया पति देखा ,पत्नी लटकी हैं फांसी पर

पारिवारिक कलह की बात आयी सामने, तीन साल पहले हुई थी शादी

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा चौकी अंतर्गत सोनेखेपुर गांव के पटेल बस्ती में बुधवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति दोपहर में घर भोजन करने के लिए आया और पत्नी को आवाज लगायी। जवाब नहीं मिलता देख कमरे में गया तो देखा कि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकर रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

सोनखेपुर गांव के अजीत पटेल की पत्नी गुड्डी पटेल (24 वर्ष) बुधवार दोपहर में घरेलू कलह से परेशान अपने कमरे को बंद करके फांसी के फंदे पर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। मायका चोलापुर थाना के भटपुरवा खुर्द में है। एक बच्चा था, उसकी मौत पहले हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे की मौत से गुडी बहुत परेशान रहती थी। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राजेश त्रिपाठी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button