Crime

पत्नी की सरेआम हत्या कर पति फरार

मुंबई । औरंगाबाद जिले में मंगलवार को सुबह सात बजे पैठण इलाके में एक पति चरित्र पर संदेह होने के चलते फावड़े से पत्नी की हत्या करके फरार हो गया। पैठन पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ज्ञानेश्वर पुंडलिक पॉल पैठण में ही पत्नी के साथ रहता था। ज्ञानेश्वर को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसीलिए उसने आज सुबह 7 बजे पैठण नाके पर ही अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया और तत्काल वहां से फरार हो गया। घटनास्थल पर सुबह काफी लोग नाके पर थे, इन लोगों ने इस घटना की जानकारी पैठण पुलिस स्टेशन में दी। पैठण पुलिस ने मौके से मृतका का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और फरार आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button