कानपुर । घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाइवे किनारे खड़े होमगार्ड को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन में होमगार्ड को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घाटमपुर कस्बे के चौराहे के पास होमगार्ड द्वारका प्रसाद खड़ा हुआ था। इसी दौरान जहानाबाद की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड को रौंद दिया और चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इलाकाई लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक होमगार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि चालक कुछ दूरी पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई करते हुए जल्द ही चालक की तलाश कर ली जाएगी।(हि.स.)



