सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला समेत दस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो 180 ग्राम हेरोईन बरामद की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ 20 लाख रूपये आंकी गयी है।
पुलिस अधिक्षक डा यशवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस दल ने आज सुबह घोरावल रोड पर देवपठीया के हाते से घेराबंदी कर एक महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया हालांकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में कुल दो किलो 180 ग्राम हेरोईन बरामद की गयी।(वार्ता)



