
वाराण्सी। ज्योर्तिलिंग आदि विश्वेश्वर विराजमान अनुष्का तिवारी व इंदु तिवारी की ओर से प्रार्थना पत्र सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में मंगलवार को सुनवाई टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तिथि नियत की है। इसमें ज्ञानवापी परिसर में ज्योर्तिलिंग आदि विश्वेश्वर के पूजा पाठ की मांग की गई है। उधर, ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के पूजा-पाठ राग-भोग आरती करने को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में सुनवाई टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च की तिथि नियत की है।



