
प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में दाखिल अर्जी पर शुक्रवार को बाल संरक्षण अधिकारी की रिपोर्ट नहीं आने से अगली सुनवाई 13 मार्च निर्धारित की गयी है।न्यायालय ने थाना प्रभारी धूमनगंज और बाल संरक्षण अधिकारी से 10 मार्च को रिपोर्ट तलब किया था। थाना प्रभारी की ओर से अदालत में रिपोर्ट पेश की गई, जबकि बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से रिपोर्ट पेश नहीं की गई।(वार्ता)



