Varanasi

लाट भैरव-कपाल भैरव मंदिर एडमिशन पर  सुनवाई आज

वाराणसी। सिविल जज सीनियर डिविजन नितेश सिन्हा को कोर्ट में दाखिल भगवान लाट भैरव-कपाल भैरव मंदिर  प्रकरण में शुक्रवार को सुनवाई  होगी। दो दिन से वकील हड़ताल पर होने के कारण सुनवाई नही हो पा रही है।।इसमें अभी एडमिशन पर ही सुनना है। भगवान लाट भैरव-कपाल भैरव की ओर से किरन सिंह, विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन व संतोष सिंह की ओर से कोर्ट में वाद दाखिल की गई है।

वाद पत्र में कहा गया की   कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में बाधा उत्पन्न की जाती है। इसके साथ ही परिसर की भूमि भी असुरक्षित है। कई पुस्तकों में इसका जिक्र मिलता है कि कई बार विग्रह को नुकसान पहुंचाया गया। इसकी सुरक्षा के लिए वर्तमान में जो समिति है जो वह कारगर नहीं है। ऐसे में मंदिर परिसर की भूमि का स्वामित्व प्राप्त करने का हक स्वयं भगवान विराजमान को है। उधर इसी कोर्ट में  शुक्रवार  को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर  सुनवाई  होनी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button