
वाराणसी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को शृंगार गौरी केस के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ दर्ज परिवाद पर सुनवाई होगी।ज्ञानवापी-शृंगार गौरी प्रकरण की ही चार वादी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने पांचवीं वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन के खिलाफ कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
आरोप है कि जितेंद्र सिंह की ओर से मुकदमे की पॉवर आॅफ अटार्नी मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए धमकाया गया। कोर्ट में सुनवाई में जाने के दौरान परिसर में गाली-गलौज भी की गई। कोर्ट में अर्जी के समर्थन में बहस की कहा की उनके द्वारा अपराध कारित किया गया। कोर्ट ने पिछले तिथि पर परिवाद के रूप में दर्ज किया था।और परिवादी के बयान के लिए आदेश दिया।



