
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) कोर्ट में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में गुरुवार को सुनवाई टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
एडीजीसी ज्योति शंकर उपाध्याय व वादी के अधिवक्ता अनुज यादव के अनुसार तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले मुख्तार अंसारी की सुनवाई चल रही है। इस मामले कई गवाही हो चुकी है। कुछ की गवाही होनी है।



