Varanasi

बनारस बार में लगा स्वास्थ्य शिविर

वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। खजुरी स्थित महाश्वेता हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं को उचित चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि की निशुल्क जांच कर उनका उपचार किया गया। इसके पूर्व जनपद न्यायाधीश डा. अजय कृष्ण विश्वेश ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप राय ने कहा की बनारस बार अधिवक्ताओं के हित के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का लगातार संचालन करता रहेगा। आगे भी ऐसे कई कार्यक्रमों को करने की योजना है, जिससे अधिवक्ता समुदाय अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में बनारस बार अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, प्रदेश बार कौंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय, सहायक सचिव प्रशासन, मुकेश विश्वकर्मा, अंशुमान दूबे, कृष्ण मोहन पांडेय गुड्डू समेत कई अधिवक्तागण मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button