Varanasi

बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बरेका इंटर कॉलेज के करीब 800 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। आयोजन ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया और राष्ट्रीय एकता व तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार, 12 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 800 विद्यार्थियों और समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा विद्यालय की प्रातःकालीन सभा के बाद शुरू हुई। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ करीब 400 मीटर लंबी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विद्यालय परिसर का चक्रमण करते हुए पुनः प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान पूरा बरेका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के साथ मैडम भीखाजी कामा, महात्मा गांधी एवं शहीद भगत सिंह के सम्मान में भी जोरदार नारे लगाए। तिरंगे के साथ विद्यार्थियों का उत्साह और अनुशासन देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा का संचालन शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्री चंद्र मोहन यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

काशी के किसानों को बड़ा फायदा, 948 ने अपनाई ये सिंचाई तकनीक

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button