महराजगंज में बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई


महाराजगंज। स्थानीय चौक रोड स्थित बाबा मैरेज हाउस में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वधान में जनपद के सभी मद्देशिया स्वजातीय बन्धुओ तथा महिलाओं द्वारा शोभायात्रा के साथ कुल गुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज का पूजन उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार मद्देशिया तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेपाल श्रीराम गुप्ता,डॉ राजेश मद्देशिया,विश्वनाथ मद्धेशिया रहे। वहीं शिवनाथ मद्देशिया एवं विनोद मद्देशिया स्वागतध्यक्ष रहे। आज सुबह सैकड़ों महिलाओ/पुरूषो नें बाबा गणिनाथ महाराज की झांकी के साथ नगर का भ्रमण किया।वहीं तदोपरांत बाबा गणिनाथ का पूजनोत्सव का कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। वक्ताओं ने जहां समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने,स्वास्थ्य व शिक्षा पर ध्यान देने पर चर्चा किया विचार रखा। वहीं रेनू गुप्ता ने दहेज पर गीत सुनाकर सभी को भावुक बना दिया। सभी अतिथियों को तथा उपस्थित स्वजातीय बंधुओं,महिलाओं को बाबा गणिनाथ महाराज का फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया गया। झांकी के साथ साथ राधा-कृष्ण और पार्वती-शंकर की निकाली गई झांकियां तथा उनके द्वारा किए जा रहे धार्मिक कृत्य को देखने के लिए नगर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसके लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम का संचालन राजेश मद्देशिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने किया। उक्त अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता,प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश मद्देशिया,जिलाध्यक्ष रोशन मद्धेशिया,जिला महामंत्री शैलेंद्र मद्धेशिया,अनिल,संदीप मद्धेशिया चन्दन मद्देशिया सनातन सहित मित्र राष्ट्र नेपाल के अध्यक्ष श्री राम गुप्ता हेमंत प्रसाद राजेश कुमार व्यास मुनि मद्देशिया पुरुष चंदू बेचन प्रसाद गुप्ता नर्सिंग मद्देशिया सहित जनपद के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





Нужна карта https://карты-водителя.рф водителя СКЗИ для российских тахографов? Официальное оформление от 3 дней. Карта действует 3 года и защищена PIN-кодом. Мы помогаем с документами и консультируем. Работаем с физическими лицами и организациями. Доставка по России.