Varanasi

काशी के किसानों को बड़ा फायदा, 948 ने अपनाई ये सिंचाई तकनीक

वाराणसी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत आधुनिक सिंचाई प्रणालियों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। 2025-26 में ड्रिप, पोर्टेबल और मिनी स्प्रिंकलर से 900.41 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई के लिए 948 किसानों को 2.11 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला। ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर से 35-45% तथा पोर्टेबल स्प्रिंकलर से 25-30% तक पानी बचाया जा सकता है। सरकार किसानों को 65 से 90% तक सब्सिडी दे रही है।

वाराणसी : जल संरक्षण और उन्नत खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार आधुनिक सिंचाई प्रणालियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ के तहत काशी के किसान ड्रिप इरिगेशन, पोर्टेबल स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। इससे न केवल पानी की बचत हो रही है, बल्कि सिंचाई की लागत कम होने के साथ किसानों को बेहतर उत्पादन हासिल करने में भी मदद मिल रही है।

जिले में इन आधुनिक सिंचाई प्रणालियों के लाभार्थी किसानों की संख्या और सिंचाई का क्षेत्रफल पिछले नौ वर्षों में कई गुना बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जहां इन तीनों प्रणालियों के लिए कुल 173 किसानों को 176.31 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए 41.54 लाख रुपये का अनुदान दिया गया था, वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 948 और सिंचाई का क्षेत्रफल 900.41 हेक्टेयर हो गया है। इस अवधि में अनुदान की राशि भी बढ़कर 2,11,51,081 रुपये हो गई है।

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि आधुनिक सिंचाई प्रणालियों के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। किसानों को कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई और बेहतर उत्पादन के लिए इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

65 से 90 प्रतिशत तक मिलता है अनुदान

अपर उद्यान अधिकारी ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि ड्रिप इरिगेशन, मिनी स्प्रिंकलर और पोर्टेबल स्प्रिंकलर की खरीद पर सरकार किसानों को 65 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। योजना के तहत विशेष रूप से बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसानों को आधुनिक सिंचाई उपकरणों के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि ड्रिप इरिगेशन और मिनी स्प्रिंकलर के इस्तेमाल से 35 से 45 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है, जबकि पोर्टेबल स्प्रिंकलर से 25 से 30 प्रतिशत तक पानी बचाया जा सकता है।

2017-18 में सिंचाई उपकरण -हेक्टेयर-लाभार्थियों की संख्या-अनुदान की राशि

-ड्रिप इरिगेशन–8.60 —4- —5.54लाख

-पोर्टेबल स्प्रिंकलर –167.71 -169–36 लाख

-मिनी स्प्रिंकलर—0  -0  — 0

2017 से योगी सरकार लागत को कम करने और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से लगातार किसानों को इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही  है। जिससे  लाभार्थियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

2025-26 में सिंचाई उपकरण -हेक्टेयर-लाभार्थियों की संख्या-अनुदान की राशि

ड्रिप इरिगेशन–33.71 -44– 21,24,127

पोर्टेबल स्प्रिंकलर –702.80 -709 – 93,53,953

मिनी स्प्रिंकलर—163.90 –195 — 96,73,001

तीनों सिंचाई प्रणालियां कैसे करती हैं काम

ड्रिप सिंचाई में पानी बूंद-बूंद करके सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है। इससे पानी की बर्बादी कम होती है और पौधों को आवश्यकता के अनुसार पानी मिलता है।पोर्टेबल स्प्रिंकलर प्रणाली में पाइप और स्प्रिंकलर को खेत के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है। इससे एक ही उपकरण के माध्यम से खेत के विभिन्न हिस्सों की सिंचाई की जा सकती है।

प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान, माफिया के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा

6 साल की बहनों ने उठाई 11 लीटर की कांवड़, मम्मी-पापा की लंबी उम्र की मांगी मन्नत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button