Crime

गैंगरेप के बाद गला घोंटा गया था बच्ची का

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के  पहलुपुरा निवासी 11 साल की बच्ची की मौत की गुत्थी सुलझ गयी। उसकी हत्या हुई है, हत्या से पहले आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इस मामले में कैंट पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बाल अपचारी समेत तीन अभियुक्तों को शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे निर्माणाधीन पुल फुलवरिया से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ हत्या, गैंगरेप समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

पहलुपुरा निवासी रमेश सिंह की 11 साल की बेटी बबिता का शव 2 मार्च को घर के पास ही खंडहरनुमा जगह में मिली। रमेश ने एक दिन पहले कैंट पुलिस थाने में बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु की, पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम पड़ोस के ही लोगों ने दिया है। तीनों की पहचान सनोज उर्फ राहुल सिंह, शुभम सिंह और एक बाल अपचारी समीर खान तीनों पहलुपुरा के निवासी हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button